एनएसएफडीसी योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया
नेशनल शेड्यूल्ड कास्ट्स फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएसएफडीसी) अपने नामित चैनल भगीदार, जिनमें राज्य चैनलाइजिंग एजेंसियां (SCA), बैंक और अन्य चैनलाइजिंग एजेंसियां (CA) शामिल हैं, के माध्यम से अनुसूचित जाति के पात्र व्यक्तियों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। आवेदक निम्नलिखित चैनलों के माध्यम से अपने प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते हैं:
आवेदन जमा करने के तरीके
अ. ऑनलाइन (पीएम-सूरज पोर्टल)
सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ऋण आवेदनों को सुव्यवस्थित रूप से जमा करने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।
- पोर्टल पहुँच: आधिकारिक पीएम-सूरज पोर्टल pmsuraj.dosje.gov.in पर जाएं।
- पंजीकरण: ओटीपी-आधारित प्रमाणीकरण के लिए वैध मोबाइल नंबर का उपयोग करके उपयोगकर्ता पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- डिजिटल सबमिशन: मानकीकृत आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
- आवेदन ट्रैकिंग: आवेदक सिस्टम द्वारा उत्पन्न अद्वितीय एप्लिकेशन आईडी के माध्यम से अपने प्रस्ताव की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।
आ. ऑफलाइन चैनल (राज्य चैनलाइजिंग एजेंसियां)
आवेदन के निकटतम जिला शाखा कार्यालय या प्रधान कार्यालय में भी जमा किया जा सकता हैं साथ में जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण, केवाईसी दस्तावेज और एससीए/सीए की चेकलिस्ट के अनुसार अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न होने चाहिए।